जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर शानी गांव में शुक्रवार की रात आयोजित शाहपुर महोत्सव में देवी गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे। गायक रविंद्र सिंह ज्योति और गायिका अर्चना तिवारी की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी और भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट किसानों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि जागरण का अर्थ केवल रातभर जागना नहीं, बल्कि अपने भीतर सोई सकारात्मकता, विवेक और करुणा को जगाना है। महोत्सव में रविंद्र सिंह ज्योति और अर्चना तिवारी ने देवी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हास्य कविताओं पर लगे ठहाके, देवी गीतों ने मोहा मन...