Jaunpur News: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर युवक की मौत
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: शाहगंज। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शुक्रवार को दोपहर में एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। जीआरपी ने युवक को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर जनपद के बरौरा ख्वाजापुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामसुरेश ताप्ती गंगा (सूरत-छपरा) एक्सप्रेस से शाहगंज स्टेशन पर उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह प्लेटफार्म नंबर चार पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले गए, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बर्मामाइंस गेट की पार्किंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.