Jaunpur News: शार्ट सर्किट से बेकरी की दुकान में लगी आग
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे किड बेकर्स की दुकान में मंगलवार को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दुकान के किचन में अचानक लगी आग आग से चारो तरफ धुंआ फैल गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। सिलिंडर में रिसाव की वजह से भी आग लगने का कारण बताया जा रहा है। एफएसओ ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है व समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.