Jaunpur News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने रखा है व्रत
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी भक्तों ने व्रत रखा है। नौ दिनों तक व्रत रखकर देवी की आराधना करने वाले श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना करने में लगे हैं। शीतला चौकिया धाम में दर्शन पूजन के लिए सुबह से भक्तों का रेला उमड़ा है। अन्य देवी मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचे हैं। भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा ने मातारानी का भव्य श्रृंगार कर आरती पूजन किया। हवन, पूजन और माता रानी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया है। दर्शन के भक्त सुबह से कतार में लगे हैं। मन्दिर परिसर को आकर्षक रंग बिरंगे झालर लाइट से सजाया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.