Jaunpur News: शादी से इनकार पर घर में घुसकर लाठी-चाकू से हमला
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर लाठी और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बावजूद दो दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नेवढ़िया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाखापुर गाँव निवासी कमला प्रजापति ने 21 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे मधुपुर निवासी राजेंद्र पटेल लाठी और चाकू लेकर उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी पत्नी भगवानी देवी पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लगने के साथ फ्रैक्चर हो गया। बेटी बंदना बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके गर्दन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.