जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर छह साल तक शोषण करने और बाद में दूसरी शादी की तैयारी करने के आरोप में चंदवक पुलिस ने रविवार शाम एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। कानपुर निवासी युवती का आरोप है कि चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी मठिया गांव निवासी युवक ने शादी का भरोसा देकर पिछले छह वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में युवक दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। इसकी जानकारी होने पर युवती कानपुर से उसके गांव पहुंची और बातचीत का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद युवती ने चंदवक थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार शाम पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ अमित कुमार चौधरी को मारिकपुर रोड स्थित एक द...