Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद।कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि वह अंगद पटेल पुत्र श्यामलाल पटेल से करीब दो वर्षों से बातचीत करती थी। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे युवक उसके घर पहुंचा और उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान पड़ोस के दो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवती का आरोप है कि उस समय युवक ने शादी करने की बात कही, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे छोड़ दिया। युवती का कहना है कि अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.