जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के मामले में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र ग्राम चौकी पिलखुआ निवासी पवन राजभर ने एक युवती को शादी का भरोसा देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इससे मानसिक रूप से आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इकरामगंज टड़िया मोड़ से शुक्रवार को आरोपी पवन राजभर गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- UPSC छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, क्या दबाव बनाता था आरोपी?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...