Jaunpur News: शातिर अपराधी राहुल बिंद को किया गया जिला बदर
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हसियां गांव निवासी राहुल बिंद पुत्र लालचंद बिंद को आपराधिक गतिविधियों के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ पांच से अधिक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के तहत राहुल बिंद को 20 नवम्बर 2026 तक के लिए जिला बदर किया गया है। आदेश मिलने के बाद सोमवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम हसियां गांव स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर, लाउडस्पीकर से एलाउंस कर लोगों को जिला बदर की कार्रवाई की जानकारी दी और उसके गांव में प्रवेश नहीं करने संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.