जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में सोमवार को बीए एलएलबी और एलएलएम के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि संस्थान के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ...