Jaunpur News: शांति भंग में 14 लोगों का हुआ चालान
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में भू विवाद समेत अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। मजडीहा गांव में गुरुवार को भू विवाद को लेकर मारपीट के मामले में गुलावती देवी, गुलशन राजभर, प्रभावती देवी और गिरजावती देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई। बैरकडीह गांव निवासी विपिन भारद्वाज, नोनहटा मोहल्ला निवासी मंगेश जायसवाल, रवि मोदनवाल, मनीष जायसवाल, सराय मोहिद्दीनपुर बाजार निवासी मो. आजम, ठकठौलिया गांव निवासी धीरज कुमार, अमर कुमार, माया देवी, फूल कुमारी देवी और दीपक कुमार को भी शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों का चालान भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.