जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पूरा सरवन गांव में भू-विवाद के चलते पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी के दौरान शांति भंग की आंशका में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों का शांति भंग में चालान किया है। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत पूरा सरवन गांव में दोनों पक्षों से आलोक कुमार यादव पुत्र राम सागर, संतराम यादव पुत्र राम हरख यादव, खुशबू यादव पुत्री राम सागर, धनंजय यादव पुत्र जियालाल, काजल यादव पुत्री राम सागर, रमेश यादव पुत्र रामराज यादव, हीरावती देवी पत्नी पत्नी रमेश यादव, रंगोली पुत्री रमेश यादव, मोनू पुत्र राजेश यादव को कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग गिरफ्तार कर सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...