Jaunpur News: शांतिभंग में दो युवक गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवारा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों की पहचान शुभम चौरसिया पुत्र हीरालाल निवासी पवारा और विजय प्रताप पटेल पुत्र रामधारी पटेल निवासी कुड़रिया, थाना पवांरा, जिला जौनपुर के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.