Jaunpur News: शव को रखकर विवाद निस्तारण की मांग, 14 घंटे बाद अंतिम संस्कारन
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खालिसपुर गांव में लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस और तहसील प्रशासन के समझाने पर 14 घंटे बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुए। गांव निवासी अवधेश पाठक को पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिनकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां सोमवार की रात दस बजे पोस्टमार्टम कराकर घर लौटे परिजनों ने अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। परिजनों का कहना था कि जिस भूमि के विवाद में अवधेश की हत्या हुई है। जब तक उसका निस्तारण नहीं होगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.