जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की मुफ्तीगंज चौकी अंतर्गत अहन गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।अहन गांव निवासी अन्ताराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 20 अगस्त की सुबह करीब सात बजे गांव के ही धीरज कुमार और नीरज कुमार पुत्र खिचड़ू राम शराब के नशे में उनके पास पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए अन्ताराम के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अन्ताराम के पुत्र बच्चेलाल के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर में घुसकर मारपीट, घायल पीड़ित के अनुसार मारपीट में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियो...