Jaunpur News: शराब देने से मना करने पर सेल्समैन से मारपीट
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली गांव में बुधवार को दुकान बंद होने पर शराब देने से मना करने पर एक सेल्समैन की पिटाई किए जाने का आरोप है। पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानागद्दी निवासी रितिक गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह केराकत-थानागद्दी मार्ग पर सिहौली गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। बुधवार को बिक्री बंद होने के कारण वह शाम को दुकान की देखरेख करने पहुंचे थे। इस दौरान दुकान के बगल में बैठकर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमाओं को देख रहे थे। आरोप है कि तभी खब्बू चौहान तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और शराब मांगने लगा। दुकान बंद होने की बात कहकर शराब देने से मना करने पर युवकों ने बाइक की चाबी से उनके सिर पर वार कर दिया,जिससे उनका स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.