Jaunpur News: शंकर कांवरिया सेवा समिति का चुनाव संपन्न
जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: शाहगंज। नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार देर रात श्री शंकर कांवरिया सेवा समिति का चुनाव संपन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा को संरक्षक, राममिलन गौड़ को अध्यक्ष और सर्वेश चौरसिया को महामंत्री चुना गया। विजय सेठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गंगाराम केसरवानी, राजू गुप्ता और राजेश कुमार राजू को सौंपी गई। मंत्री पद पर मनोज अग्रहरि, राजेश जायसवाल खन्ना, अभिषेक सेठ, सुनील साहू, राम प्रकाश मोदनवाल, दुर्गा प्रसाद सोनी, अमरनाथ सोनी और रजिंद्र कनौजिया चुने गए। चुनाव की घोषणा संरक्षक मंडल की मौजूदगी में की गई। इस दौरान संरक्षक मिलन कनौजिया और डॉ. राजकुमार मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा मुक्तिनाथ मंदिर के अध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.