Jaunpur News: व्यापार मंडल की शिकायत पर दो पकड़े गए
जौनपुर, अगस्त 2 -- Jaunpur News: चंदवद। बाजार के वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित चंदवक बाजार में मीट बेचने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले ली। व्यापार मंडल ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सावन माह में प्रतिबंध के बावजूद बाजार में खुलेआम मीट बेचा जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन मास में मीट, मुर्गा, अंडा, मछली की दुकानें बंद रखने के लिए कहा गया है। रोक के बावजूद वाराणसी रोड पर स्थित एक दुकान पर खुलेआम मुर्गा काटकर बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत वीडियो बनाने के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष शेरा सोनकर ने पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले ली।एसओ अमित सिंह ने बताया कि शांतिभंग में चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.