Jaunpur News: व्यापारी संवाद में पंजीकरण सुधार के लिए किया जागरूक
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक होटल में राज्य कर अधिकारी रोहित सिंह ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में जीएसटी पंजीकरण सुधार व्यवस्था के बारे मे जानकारी साझा की। जीएसटी विशेष जागरूकता अभियान के तहत आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बताया कि सिस्टम आधारित डेटा विश्लेषण द्वारा पहचाने गए आवेदकों का पंजीकरण तीन कार्य दिवस के अंदर हो जाता हैं। पंजीयन के लिए पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार के साथ ही व्यापार स्थल और बैंक खाते का प्रमाण जरूरत होता हैं। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी शंका के समाधान के सवाल पूछे जिसका जीएसटी अधिकारी ने समाधान किया। आयोजन में नगर के होटल संचालक और दर्जन भर व्यापारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.