Jaunpur News: व्यापारी नेताओं ने मंत्री और डीएम को सौंपा पत्रक
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग से उड़ रही धूल से परेशान व्यापारियों और नागरिकों की समस्यायों को लेकर व्यापारी नेता बुधवार को मंत्री और डीएम से मिले। सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए उन्हें एक पत्रक सौंपा। बारिश के दौरान बाजार में सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन जाने से विभाग ने गिट्टी डलवा दिया था। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान पूरी बाजार धूल से पट जाती है। व्यापारियों की शिकायत पर नगर पंचायत की ओर से रोज टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। फिर भी थोड़ी देर बाद पानी सूखने पर धूल उड़ने लगती है। जिससे दुकानों में धूल घुसने से व्यापारियों के सामान नष्ट हो जाते हैं। राहगीरों और दुकानदारों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लोगों को खांसी, गले में खराश, नाक में जलन, बार बार छींक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.