जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: बदलापुर। क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी व्यवसायी और समाजसेवी दिनेश कुमार तिवारी का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिनेश कुमार तिवारी विहिप के वरिष्ठ नेता विद्यापति त्रिपाठी के भतीजे थे। उनके निधन पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग उनके पैतृक आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...