Jaunpur News: वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी सगे भाई गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जरौना गांव में भू-विवाद विवाद में हुई 74 वर्षीय बुजुर्ग काशीनाथ उपाध्याय की हत्या के मामले में मीरगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, भूमि की जोताई के दौरान काशीनाथ उपाध्याय और उनके पट्टीदारों से विवाद हो गया था। इसी दौरान सीने पर धक्का लगने से वह गिरे और उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात में हुई इस घटना में मृतक के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दो नामजद विनोद उपाध्याय और विकास उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रात में ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.