जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुदुरिया गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध महिला को मारने-पीटने पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के कुड़रिया गांव निवासी चनरा देवी पत्नी रामचन्द्र पटेल ने पवारा पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर जानकी देवी और निर्मला देवी ने उसको गालियां देते हुए मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दिये। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...