Jaunpur News: वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बहन को इंस्टाग्राम पर तमंचा के साथ मेरी फोटो भेज कर उसे धमकाया। इसके बाद उसके भाई को जेल भेजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और बहन का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा। वायरल करने वाले से जब पूछा गया तो वह जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर चेकसारी मुजहेरा, मिर्जापुर निवासी शिवम गौतम तथा जमुनीपुर गांव के कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.