जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने मंगलवार को थाना प्रभारी सिकरारा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के अनुसार, युवती की इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से एक युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद संबंधित युवक को स्क्रीनशॉट भेजे जाने पर उसने बातचीत बंद कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे फोन पर गाली-गलौज करते हुए बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। साथ ही, उसका वीडियो और फोटो वायरल किए जाने की बात भी कही गई है...