Jaunpur News: विसर्जन स्थलों पर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार की शाम नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने सभासदों के साथ प्रतापगढ़ रोड स्थित सूरजकुंड जलाशय और उकनी गांव स्थित जलाशय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष और दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के समीप स्थित सूरजकुंड जलाशय में किया जाएगा। अन्य क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन उकनी गांव स्थित जलाशय में होगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अंदावा में मूर्ति विसर्जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.