जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकमारुफपुर गांव में गुरुवार को किसी विषैले जंतु काटने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी स्व.बिक्रम बिंद के सात वर्षीय पुत्र कार्तिक को भोर में चारपाई पर सोते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो नगर समेत कई निजी डाक्टरों के यहां इलाज के लिए ले गए। लेकिन डाक्टरों ने जवाब दे दिया। डाक्टर से जवाब मिलने के बाद परिजन किसी झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। इससे पहले बालक की मौत हो चुकी थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, समय पर इलाज नहीं मिलने से गई जान यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार म...