जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से परिजनों की डांट से क्षुब्ध दो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें एक युवती और युवक को परिवार के लोगों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी 19 वर्षीय लक्छू पुत्री शिव कुमार सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं सबरहद गांव निवासी 20 वर्षीय सतीश पुत्र प्रकाश सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के ल...