जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक अब कॉलेज की कार्य अवधि में प्राचार्य की पूर्व अनुमति के बिना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय नहीं जा सकेंगे। कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने छह नवंबर को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने देने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज की कार्य अवधि में शिक्षकों के विश्वविद्यालय आने से निर्धारित कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। विद्यार्थियों के हित में नियमित कक्षाएं चलाना और समय से पाठ्यक्रम पूरा करना जरूरी है। आवश्यक कार्य से विश्वविद्यालय जाने पर शिक्षकों को प्राचार्य से पूर्व अनुमति लेनी होगी। साथ ही अपनी कक्षाओं के संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्यार...