Jaunpur News: विश्वकर्मा जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन
जौनपुर, सितम्बर 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजन किया। इसके लिए पार्टी के सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा की देखरेख में हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने की। अलख नारायण विश्वकर्मा ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई। आयोजित गोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सृष्टि के निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं सृजन के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा सहित सोचनराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.