Jaunpur News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कस्बा के शेखज्यादा मोहल्ले में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजलि उर्फ रूपाली पत्नी नितिन गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ले जाने की सलाह दी। बताया जा रहा है कि बीएचयू पहुंचने पर चिकित्सकों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। अंजलि की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक पुत्र भी है। अंजलि के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.