जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता दिव्या विश्वकर्मा का शव कमरे में साड़ी के पल्ले के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्या की शादी दो मार्च 2019 को बजरंगनगर बाजार निवासी संदीप विश्वकर्मा के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इनमें छह वर्षीय बेटा रौनक और दो वर्षीय बेटी रोशनी हैं। दिव्या का मायका गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में है। मंगलवार की रात विवाहिता का शव कमरे में फंदे के सहारे मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आस...