जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की सरकी चौकी के डेहरी गांव में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही पर हमला किए जाने का मामले सामने आया है। जख्मी सिपाही का उपचार कराया गया। उधर, आरोपी युवक का पुलिस ने महज शांति आशंका की आशंका में चालान किया। इसे लेकर काफी चर्चा रही। पुलिस के मुताबिक डेहरी गांव में दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर टीम गई थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस से उलझ गया और कथित तौर पर सिपाही पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल सिपाही ने सरकी चौकी प्रभारी को फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की सूचना दी, लेकिन करीब 40 मिनट तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में उस समय चर्चा तेज हो गई जब स्थानीय ल...