Jaunpur News: विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में चार के विरुद्ध केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पूरा सांवल गांव में विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में चार के विरुद्ध सोमवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त गांव निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 121 के संबंध में नायब तहसीलदार उदयराज बनाम सत्येंद्र वाद लंबित है। इसके बावजूद भी विपक्षी चवरी गांव निवासी उदयराज, प्रहलाद, मूलचंद यादव व आनंद यादव ने भूमि को जोतकर उसमें ईंट रख दिया है। मना करने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है यह भी पढ़ें- Badaun News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.