Jaunpur News: विधि विधान से हुआ मां चन्द्रघंटा का पूजन
जौनपुर, अक्टूबर 13 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन पूजन किया। इस दौरान शीतला चौकियां धाम व परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने माला-फूल, नारियल-चुनरी चढ़ाकर मां की विधिविधान से पूजन अर्चन किया। नौ दुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर श्रद्धालु भक्तों ने सुबह मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने मां चन्द्रघंटा देवी को दूध व दूध से बने मिष्ठान चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मां को दूध व उससे बनी चीजें चढ़ाने से दुखों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मां को वस्त्र, नारियल, चुनरी, फूल-माला व प्रसाद चढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: मां चंद्रघंटा से लिया सुख, शांति और समृद्धि का आशीष शीतला चौकियां धाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.