जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में मारपीट के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत से गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब 15 घंटे तक चले गतिरोध के बाद विधायक रमेश सिंह के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मजडीहां गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन राजभर पुत्र छोटेलाल की मां प्रभावती देवी का आरोप है कि बेटे और बहू के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद बहू गांव के प्रधान के घर चली गई थी। चंदन जब पत्नी को वापस लाने प्रधान के घर पहुंचा तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रुप से घायल चंदन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने प्रधान समेत अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। ...