जौनपुर, सितम्बर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर,संवाददाता। 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) ने वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को बीआरपी इंटर कॉलेज में हुई संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर पदाधिकारियों और शिक्षक सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति जताई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय मंत्री कमल नयन ने की। प्रांतीय महामंत्री रामकिशुन लोधी की ओर से धर्मेंद्र यादव के नाम का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे प्रांतीय मंत्री ने बैठक में रखा। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया। संगठन की ओर से विभिन्न खंड निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक...