जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू हो गई है। 12 अक्तूबर से जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर मशीनों की तरफ से जांच की जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की जांच कराई जाती है। यह काम मशीन बनाने वाली कंपनी के अधिकृत इंजीनियर जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में करते हैं। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाता है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया शुरू उन्होंने बताया कि जांच की पूरी प्रक्र...