जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में एक विद्यालय से पंखा चोरी करके भाग रहे चोर को प्रबंधक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव स्थित मां प्रभावती शिक्षण संस्थान के प्रबंधक संतोष कुमार ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दाई विमला देवी सुबह स्कूल में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान ताखा पश्चिम गांव निवासी नितिन कुमार स्कूल का पंखा चोरी कर भाग गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग आरोपी युवक को चोरी के पंखे के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News चोरी की नीयत से स्कूल में घुसे दो युवक दबोचे, तीसरा फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...