जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महिमापुर में सोमवार को शादी का टेंट लगा दिया गया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। बच्चे अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ रहे है वहीं कुछ बच्चों का ध्यान टेंट कैसे लग रहा उस तरफ लगा रहा। शादी खत्म होने के बाद अगले दिन बच्चो को गंदगी के से दो चार होना पड़ेगा। जबकि शासन का निर्देश है कि विद्यालयों में वैवाहिक आयोजन नहीं होना चाहिए। इस संबंध में प्रधानाध्यापक मालती कुमारी का कहना है कि हमसे बगैर पूछे टेंट विद्यालय में लगाया गया है। इसका परमिशन लेने के लिए कहा गया तो परमिशन भी नहीं लिया गया है। कहा गया कि जलालपुर बाजार के लोगों की शादी इसी परिसर में वर्षों से होती चली आ रही है। जबकि इस विद्यालय से चंद कदम की दूरी पर विधायक निधि से करीब 15साल पूर...