जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। संग्राम बालिका इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित प्रबंधक संजय सिंह गुड्डू ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की पहचान को और मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से प्रयास किया जायेगा। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय की प्रगति के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। प्रयास होगा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस अवसर पर अध्यक्ष हवलदार सिंह, कोषाध्यक्ष डा. प्रशांत शुक्ल, विवेक कुमार सिंह, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हि...