Jaunpur News: विद्यालयों में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान
जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ियाहूं की ओर से विद्यालयों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 11 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को वैक्सीन के महत्व और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। किशोरावस्था में यह टीका लगने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान उन्होंने अभिभावकों से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.