जौनपुर, अक्टूबर 11 -- साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का समापन Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय और आई ट्रीपल ई की तरफ से आयोजित छह दिवसीय सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट कार्यशाला का शनिवार को समापन किया गया। समापन सत्र में कुलपति प्रो. आरके सिंह ने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सिक्योरिटी की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग से लेकर शिक्षा और शासन तक सब कुछ डिजिटल हो रहा है, ऐसे में साइबर हमलों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। कुलपति ने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में डीआरडीओ, इसरो, सीईआरटीइन, भारतीय सेना की साइबर सेल, बैंकिंग सेक्टर और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन...