जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: बरसठी,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गांव से विदाई के बाद विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की सास उर्मिला देवी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। बहू के लापता होने में उसके मायके पक्ष के लोगों की भूमिका होने की आशंका जताई है। उर्मिला देवी के अनुसार उनके बेटे आनंद की शादी धरमपुर गोपालापुर गांव निवासी बेचन गौतम की पुत्री वंदना गौतम के साथ हुई थी। आरोप है कि 27 सितंबर को वंदना के पिता बेचन राम ने फोन कर बताया कि उनके बड़े भाई राधे बेटी वंदना को लेने के लिए जा रहे हैं और उनकी मौजूदगी में विदाई कर दी जाए। इसके बाद उर्मिला देवी ने वंदना की विदाई बड़े पिता के साथ कर दी।उर्मिला देवी ने बताया कि 28 सितंबर को उन्हें जानकारी हुई कि वंदना वहां से गायब है। उन्...