जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत नुआंव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता और धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी जौनपुर ने मामले की जांच के बाद प्रशासक/निवर्तमान प्रधान दिलीप कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब 21 दिन के भीतर साक्ष्यों सहित मांगा गया है। शिवरामपुर कला निवासी राहुल सोनकर व अन्य ग्रामीणों ने 11 फरवरी 2026 को मामले की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने 23 मार्च को मामले की प्रारंभिक जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था। जांच अधिकारी ने 15 सितंबर को आख्या प्रस्तुत की। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके लिए निवर्तमान प्रधान दिलीप कुमार और संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी माना ...