Jaunpur News: विजय लक्ष्मी के जज बनने पर हुआ स्वागत
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। सार्वजनिक महाविद्यालय की छात्रा विजय लक्ष्मी दुबे पुत्री बीएन दुबे का जज के पद पर चयन होने पर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रबंधक और शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। उनकी सफलता से महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक उदय सिंह ने विजय लक्ष्मी दुबे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के साथ महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है। प्राचार्य डॉ. उदय प्रकाश सिंह, डॉ. प्रणव कुमार गुप्ता और विनोद तिवारी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.