Jaunpur News: विकास के लिए 5.10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक सभागार में प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की समीक्षा बैठक की गई। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सदन ने सर्वसम्मति से विकास कार्यों के लिए 5.10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मनरेगा लेबर बजट का भी अनुमोदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास कार्यों में सहभागिता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीओ कृषि शिवम गुप्ता ने खरीफ फसली ऋण, बीज एवं खाद वितरण सहित कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान बाल विकास, पेयजल, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.