जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के नेतृत्व में भाजपा संगठन कार्यकर्ता के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ ही ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ग्रामीणों की आवागमन सुविधा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी जरूरी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाने की भी मांग रखी। उनके साथ नितिश बिंद, रमेश मौर्या, राकेश शुक्ला, हरिहर राजभर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...