Jaunpur News: वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान से चोरी हुई बाइक को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि चोरी की एक बाइक आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी के पास खड़ी है। सूचना पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय टीम समेत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से घेराबंदी कर आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर हुब्बीगंज निवासी अरशद पुत्र बिस्मिल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से ठकठौलिया गांव निवासी विनोद यादव की मोटरसाइकिल बरामद हुई। रामलीला मैदान से चोरी हुई थी। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे चालान भेजा गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.