Jaunpur News: वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर बनरहियाबाग के पास सोमवार को देर शाम एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। गौराबादशाहपुर के चोरसंड दलित बस्ती का निवासी 28 वर्षीय मदन गौतम पुत्र राजदेव जौनपुर शहर से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.